Corona in Lucknow: कोरोना बढ़ रहा मगर नहीं बढ़ रहा जांच का ग्राफ, पर्याप्त नहीं है जांच का आंकड़ा

[ad_1]

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : Social Media

विस्तार

बीते कुछ दिनों से राजधानी लखनऊ में कोरोना के केस बढ़ गए हैं। सोमवार को भी इसके दो नए मरीज मिले। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोजाना की जाने वाला जांच का आंकड़ा दो सौ से अधिक नहीं हो रहा है।

जिले में कोविड के सक्रिय केस की संख्या 14 हो गई है। हालांकि, जांच के लिए सीएमओ के पास महज 17 टीमें हैं। यही वजह है कि जांच का ग्राफ नहीं बढ़ पा रहा है। ऐसे में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने का खतरा है।

ये भी पढ़ें – संघ की पहल: दलित दूसरों की तरह चढ़ें घोड़ी, शिव मंदिरों में करें जलाभिषेक, नौकर और नौकरानी के साथ भी चाय पीएं

ये भी पढ़ें – कांग्रेस सीडब्ल्यूसी की घोषणा जल्द, बदले जा सकते हैं प्रियंका समेत कई राज्यों के प्रभारी महासचिव

सिविल, लोकबंधु, रानीलक्ष्मीबाई, टीबी संयुक्त चिकित्सालय, बीआरडी महानगर, रामसागर मिश्रा संयुक्त चिकित्सालय और बलरामपुर अस्पताल में सिर्फ उन मरीजों की कोविड जांच हो रही है, जिन्हें ऑपरेशन कराना है। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि जिले में रोजाना 800 जांच का लक्ष्य रखा गया है।

इस महीने 12-13 को एक-एक, 16 को दो, 17 को तीन, 19 को पांच व 20 मार्च को दो केस मिले।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *