[ad_1]

वैष्णो मैंनर नुमाइश ग्राउंड सोसाइटी के बाहर खड़े लोग
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। अलीगढ़ में भी लगभग चार मिनट तक भूकंप के झटके महसूस हुए। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। घरों में वस्तुएं हिलती हुई नजर आई।
मंगलवार रात्रि 10 बजकर 20 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप के झटके रूक-रूक कर लगभग चार मिनट तक आए। घरों में पंखे और अन्य वस्तुएं हिलती हुई दिखीं। लोग भूकंप के झटकों के बाद अपने घरों और अपार्टमेंट्स से बाहर की ओर दोड़े। लोग घरों के बाहर नजर आए।
अगर बात करें समाचार पत्र कार्यालय की जहां रात में भी कार्य चल रहा था। अचानक काम में तल्लीन कर्मचारियों को पास में रखी बोतल का पानी तक हिलते हुए दिखा। कार्यालय की अन्य वस्तुएं भी हिल रहीं थीं। उसी समय टीवी पर दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके की खबर फ्लेश हो रही थी। काम बंद कर सभी कार्यालय से बाहर की ओर निकल आए।
माना जा रहा है कि अलीगढ़ में भूकंप की तीव्रता 5.5 के लगभग थी। भूकंप के झटकों के बाद लोग टीवी और सोशल मीडिया पर संबधित जानकारी करने में लग गए।
[ad_2]
Source link