National Statistics Report: पंचायतों में उत्तराखंड की महिलाओं का दबदबा, है 56 फीसदी हिस्सेदारी

[ad_1]

पंचायत

पंचायत
– फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के प्रतिनिधित्व के मामले में उत्तराखंड देश का सबसे अग्रणी राज्य है। राज्य में कुल चुने गए पंचायत प्रतिनिधियों में महिलाओं की संख्या 56 फीसदी है, जो देश के किसी भी राज्य से ज्यादा है। हालांकि वरिष्ठ और प्रबंधन से जुड़ी नौकरियों में पुरुषों का वर्चस्व बहुत अधिक है। इन पदों पर राज्य की महिलाओं का प्रतिनिधित्व एक साल में और कम हो गया।

यह खुलासा केंद्रीय सांख्यिकीय एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन के राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय की हाल ही जारी भारत में महिलाएं और पुरुष 2022 रिपोर्ट से हुआ है। रिपोर्ट में आंकड़ों के जरिये महिलाओं की स्थिति के बारे में राज्यवार तस्वीर बयान की गई है।

Uttarakhand: कैग की रिपोर्ट में खुलासा, पांच साल में 93% शहरी गरीबों को नहीं मिला सस्ता घर

अमर उजाला ने पंचायती राज संस्थाओं में राज्य की महिलाओं के प्रतिनिधित्व का विश्लेषण किया। इसमें यह तस्वीर उभर कर सामने आई कि राज्य के 13 जिलों में 7791 ग्राम पंचायतों में 62796 पदों पर 35177 महिलाएं जनप्रतिनिधि हैं। यह कुल पदों का 56 फीसदी है। पुरुषों की तुलना में महिला जनप्रतिनिधियों का ऐसा अनुपात किसी भी राज्य में नहीं हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *