Delhi : शहीदी दिवस पर केंद्र के खिलाफ अभियान का आगाज करेगी आप, आज जंतर-मंतर पर जुटेंगे कार्यकर्ता

[ad_1]

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान करेंगे संबोधित...

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान करेंगे संबोधित…
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आम आदमी पार्टी शहीद दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को जंतर-मंतर पर सभा आयोजित कर केंद्र सरकार के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी। सभा में देशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं को आप राष्ट्रीय संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान संबोधित करेंगे।

 अभियान के संबंध में पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के लंबे संघर्षों के बाद भारत को संविधान, लोकतंत्र, संसदीय प्रणाली, चुनाव आयोग, जांच एजेंसियां और न्यायपालिका मिली है। लेकिन केंद्र सरकार के व्यवहार के कारण सभी परेशान हैं।

 केंद्र सरकार चुनाव आयोग व सीबीआई-ईडी को अपने इशारे पर चला रही है। न्यायपालिका को भी कंट्रोल करने की कोशिश की जा रही है। देश के अंदर चुनी हुई राज्य सरकारों को स्वतंत्र रूप से काम नहीं करने दिया जा रहा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *