Lokbandhu Hospital: स्तन कैंसर की जांच अब लोकबंधु अस्पताल में भी, शासन को भेजा प्रस्ताव

[ad_1]

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।
– फोटो : istock

विस्तार

आशियाना स्थित लोकबंधु राजनारायण अस्पताल में जल्द ही स्तन कैंसर की भी जांच हो सकेगी। अस्पताल प्रशासन ने इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव पर मुहर लगते ही यहां मैमोग्राफी जांच की सुविधा मिलने लगेगी। इससे मरीजों को स्तन कैंसर की जांच के लिए केजीएमयू, पीजीआई व लोहिया संस्थान की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

महिलाओं को सबसे ज्यादा स्तन कैंसर की समस्या सामने आ रही है। लोकबंधु अस्पताल में इस समय 300 बेड हैं और प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग का संचालन भी हो रहा है। इसकी ओपीडी में रोजाना 250 से 300 महिलाएं आ रही हैं।

ये भी पढ़ें – मोदी के मन की बात से भाजपा बदलेगी अल्पसंख्यक समुदाय का मन, ये है पूरा प्लान

ये भी पढ़ें – उप मुख्यमंत्री केशव बोले, मेरे खिलाफ किसी भी हद तक जा सकते हैं अखिलेश यादव

इन महिलाओं में किसी को स्तन कैंसर की आशंका होने पर जांच के लिए रेफर करना पड़ता है। इसको देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने मैमोग्राफी जांच की सुविधा शुरू करने का फैसला किया है।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि मैमोग्राफी की जांच के लिए उच्च अधिकारियों से बात करने के बाद प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है कि अस्पताल में जल्द ही यह जांच शुरू हो जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *