Fatehpur: पुलिस मुठभेड़ में माफिया अतीकी का करीबी मो. जर्रार अहमद घायल, 25 हजार का है इनामी

[ad_1]

गोली लगने के बाद घायल मो. जर्रार

गोली लगने के बाद घायल मो. जर्रार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर में पुलिस से हुई मुठभेड़ में माफिया अतीकी का करीबी मो. जर्रार अहमद घायल हुआ है। उसके पैर में गोली लगी है। एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर है। उस पर 25 हजार का इनाम रखा गया था। हिस्ट्रीशीटर का माफिया अतीक से संबंध है। 16 मार्च को हिस्ट्रीशीटर की तिमंजिला इमारत पर प्रशासन का बुल्डोजर चला था।

खखरेरू थाना क्षेत्र के रहमतपुर निवासी मो. जर्रार ने 2003 में शहर के सैयदवाड़ा मोहल्ले के पते से शस्त्र लाइसेंस कराया था। शस्त्र लाइसेंस में मूल पता छिपाने और पिता अतहर का अपराधिक इतिहास छिपाने के आरोप का खखरेरू पुलिस ने पांच मार्च को धोखाधड़ी, कूटरचना का मुकदमा दर्ज किया था।

प्रकरण में खखरेरू पुलिस और स्वाट टीम प्रथम के प्रभारी अनिरुद्ध द्विवेदी को रविवार भोर पहर जर्रार की कुल्ली गांव के काले बाबा की मजार के पास छिपे होने का पता लगा। पुलिस टीम ने जर्रार की घेराबंदी की। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से जर्रार घायल हो गया। पुलिस जर्रार के पास से एक राइफल, दो खोखा, चार कारतूस मिला है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *