Mississippi Tornado: मिसिसिपी में तूफान से भारी तबाही, 25 की मौत, राष्ट्रपति बाइडन ने की आपात स्थिति की घोषणा

[ad_1]

Mississippi Tornado: अमेरिका के मिसीसिपी में शुक्रवार की रात आए विनाशकारी तूफान के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को आपातकालीन स्थिति की घोषणा की है. इस घोषणा के तहत कैरोल, हम्फ्रे, मुनरो और शार्की काउंटियों के संघीय कोष से धन उपलब्ध कराया जाएगा. तूफान से मिसीसिपी में कम से कम 25 लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हुए हैं.

व्हाइट हाउस ने जारी किया बयान

व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा, राष्ट्रपति जो बाइडन की घोषणा के बाद अस्थायी आवास, घरों की मरम्मत, बिना बीमित संपत्ति के नुकसान को कवर करने वाले ऋण और अन्य व्यक्तिगत और व्यावसायिक कार्यक्रमों सहित इससे उबरने के प्रयासों के लिए संघीय सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए धन का इस्तेमाल किया जा सकता है.

तूफान से रोलिंग फोर्क शहर में भारी तबाही

गौरतलब है कि शुक्रवार की रात विनाशकारी तूफान ने 2000 की आबादी वाले रोलिंग फोर्क शहर को तबाह कर दिया, घरों को मलबे के ढेर में बदल दिया, कारों को पलट दिया और शहर के पानी के टॉवर को गिरा दिया था. मिसीसिपी कार्यालय के मौसम वैज्ञानिक लांस पेरिलौक्स ने बताया कि तूफान की रिपोर्ट और रडार के आंकड़ों के अनुमानों के आधार पर प्रारंभिक जानकारी से संकेत मिलता है कि बवंडर एक घंटे से अधिक समय तक रहा और इसकी रफ्तार कम से कम 170 मील यानि 274 किलोमीटर थी.

कई इलाकों में बचाव कार्य जारी

मिसिसिपी इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी ने हाल में ही एक ट्वीट कर बताया कि बवंडर के कारण पूर्वी इलाके में लापता बताए जा रहे चार लोगों का पता लगाया गया है. अभी कई इलाकों में लोगों को बचाने के लिए बचावकर्मी पूरी ताकत से जुटे हैं. एक शख्‍स ने सोशल मीडिया पर लिखा है, हमारे यहां सबकुछ तबाह हो चुका है. कुछ भी नहीं बचा है. वंडर बोल्डन नाम के शख्‍स ने कहा कि मेरी पोती जर्नी को पकड़े हुए रोलिंग फोर्क में उसकी मां खड़ी थीं. वे कहां चली गईं हमें नहीं पता. अब वहां बस मलबा और नदी की लहर दिखाई पड़ रही है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *