[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : एएनआई
विस्तार
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजधानी के अस्पताल हाई अलर्ट पर हैं। कोरोना मरीजों के लिए अस्पतालों में अलग से वार्ड आरक्षित किए गए हैं। साथ ही, इनमें आईसीयू बेड, वेंटिलेटर के साथ ऑक्सीजन की आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने प्लांट के संचालन पर नजर रखी जा रही है।
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोरोना के किसी भी मामले से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। फिलहाल अभी ऐसी कोई गंभीर स्थिति नहीं है, लेकिन अस्पतालों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के प्रोफेसर डॉ. पुलिन कुमार गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में दो वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें से एक वार्ड में कोरोना मरीजों को रखा जाएगा, जबकि दूसरे वार्ड में कोरोना के लक्षण वाले मरीजों को रखा जाएगा। यदि इन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी तो उन्हें दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
[ad_2]
Source link