Dehradun: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री दो दिवसीय दौरे 30 मार्च को आएंगे उत्तराखंड, चमोली के मलारी गांव भी जाएंगे

[ad_1]

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया
– फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर 30 मार्च को उत्तराखंड आएंगे। इस दौरान वह स्वास्थ्य योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार के साथ बैठक करेंगे, जिसमें चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा की जाएगी। 31 मार्च को चमोली जिले के मलारी गांव जाएंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के दौरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी तैयारियों में जुट गया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री देहरादून में किसी शहरी सामुदायिक केंद्र का निरीक्षण भी कर सकेंगे। अगले दिन वे चमोली जिले के सीमांत गांव मलारी भी जाएंगे।

ये भी पढ़ें..Chardham Yatra 2023: ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड बनवाने के लिए पोर्टल खुला, यहां पढ़ें कौनसे दस्तावेज हैं जरूरी

चारधाम यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधाओं का उच्चीकरण करने के लिए सरकार ने 500 करोड़ का प्रस्ताव केंद्र को भेजा है। माना जा रहा है कि आगामी चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी केंद्रीय मंत्री के साथ सरकार चर्चा करेगी। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने केंद्रीय मंत्री के उत्तराखंड दौरे की पुष्टि की है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *