Hathras News: हाथरस महोत्सव का हुआ रंगारंग समापन, पहली बार हुआ था आयोजन, अब होगा हर साल

[ad_1]

हाथरस महोत्सव समापन में रंगारंग कार्यक्रम

हाथरस महोत्सव समापन में रंगारंग कार्यक्रम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के बागला कॉलेज में चल रहे पांच दिवसीय हाथरस महोत्सव का मंगलवार को रंगारंग समापन किया गया। महोत्सव के दौरान होने वाले कार्यक्रमों के संयोजकों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

हाथरस महोत्सव समापन समारोह

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सदर अंजुला माहौर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, जिलाधिकारी अर्चना वर्मा, एसपी देवेश कुमार पांडेय ने प्रतिभाग किया। समापन समारोह में हाथरस महोत्सव में पांच दिवस में होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। विधायक सदर अंजुला माहौर ने कहा कि जिले में प्रथम बार होने वाले इस महोत्सव ने ब्रज की संस्कृति को झलकाया है। ऐसे महोत्सव से संस्कृति व सभयता का प्रचार प्रसार होता है। 

विधायक सिकंदाराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि अब यह महोत्सव प्रतिवर्ष आयोजित होगा। इस महोत्सव में बड़े बड़े कलाकारों के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कराने का प्रयास रहेगा। जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने कार्यक्रम के संयोजकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम को भव्यता देने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के द्वारा हाथरस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जो प्रस्तुति दी गई, वह तारीफ के काबिल है। 

कार्यक्रम का संचालन चुतर सिंह व मोनिका गौतम ने किया। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. बसंत अग्रवाल, एडीएम न्यायिक मोइनुल इस्लाम, सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र, पीडी राजेश कुरील, बीएसए इंद्रसेन नाथ, डीपीआरओ सुबोध जोशी आदि मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *