Sarvashrestha Sarpanch: यूपी के सर्वश्रेष्ठ सरपंचों को मिलेगी बाइक, अमर उजाला की विशेष पहल

[ad_1]

सर्वश्रेष्ठ सरपंच

सर्वश्रेष्ठ सरपंच
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

किसी भी ग्राम पंचायत के सर्वांगीर्ण विकास का कार्यभार मुख्य तौर पर वहां के सरपंच के ही हाथों में होता है। ग्राम पंचायत का सरपंच अपने गांव को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करता है। अमर उजाला का ऐसा मानना है कि सरपंच का कार्य देश में सबसे कठिन कार्यों में से एक है। अक्सर सरपंचों द्वारा अपने गांवों को बदलने में किए गए अथक प्रयासों को उचित सम्मान और पहचान नहीं मिल पाती है, जिसके वे असली हकदार हैं। इसलिए ‘सर्वश्रेष्ठ सरपंच’ पुरस्कार सरपंचों के कार्यों को मान्यता देने और उनकी सराहना करने का अमर उजाला का एक छोटा सा प्रयास है। 

इस कड़ी में हम उत्तर प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ सरपंचों का पता लगाने के लिए और इस अभियान में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर ऑनलाइन और ऑन-ग्राउंड मुहीम चला रहे हैं। इस अभियान में विजेता का चयन एक कोर कमेटी द्वारा किया जाएगा। फाइनल इवेंट्स के लिए फाइनलिस्ट को आमंत्रित किया जाएगा और मेगा फिनाले उत्तर प्रदेश में होगा। इसके बाद फाइनलिस्ट सरपंचों को राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ सरपंच के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन सरपंचों के लिए एक मंच तैयार करने के लिए किया गया है, जो उत्तर प्रदेश की प्रगति में अपना योगदान दे रहे हैं।

बजाज प्लेटिना दे रहा है अहम योगदान 

सरपंचों को सम्मानित करने के इस अभियान में बजाजा Platina 110 ABS बाइक प्रमुख प्रतिनिधि के रूप में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहा है। इस पूरे अभियान में जीतने वाले 9 सरपंचों को बजाज की तरफ से Platina 110 ABS बाइक मुख्य पुरस्कार के तौर पर दिया जाएगा।

पुरस्कार की श्रेणी

ग्राम के विकास के लिए किए गए सरपंच के कार्यों को हमने 9 मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया है और इन श्रेणियों के हिसाब से बेहतर कार्य करने वाले कुल 9 सरपंच को विजेता चुना जाएगा। 

जल संरक्षण

जल मानव जीवन और इस प्राकृतिक के लिए काफी बहुमूल्य संसाधनों में से एक है। ऐसे में इसको संरक्षित करने की नैतिक जिम्मेदारी हर एक इंसान की है। ‘सर्वश्रेष्ठ सरपंच यूपी का मंच’ समारोह में इसलिए पुरस्कार की पहली श्रेणी जल सरंक्षण की है।

रोशन गांव

ग्राम पंचायत क्षेत्र में हर घर तक बिजली पहुंचना बेहद जरूरी है। साथ ही केंद्र सरकार के हर घर बिजली पहुंचाने के मिशन को आगे बढ़ानेऔर गांव को शत प्रतिशत बिजली युक्त बनाने के लिए सरपंच को ये सम्मान मिलेगा।

शिक्षा

यह पुरस्कार ग्राम पंचायत क्षेत्र में लोगों को शिक्षित करने की दिशा में किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के लिए दिया जाएगा।

स्वच्छता

अपनी ग्राम पंचायत को हमेशा के लिए निर्मल और स्वच्छ बनाने के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

आरोग्य और पर्यावरण

अपनी ग्राम पंचायत क्षेत्र में लोगों को बीमारियों और मौसमी संक्रमण से दूर रखने के इंतजाम और गांव में स्वास्थ्य सेवा व सुविधाओं की उचित व्यवस्था के लिए ग्राम आरोग्य श्रेणी में पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

कृषि क्रांति

अपनी ग्राम पंचायत क्षेत्र में कृषि के मॉर्डन तकनीकी को बढ़ावा देने के लिए अपनाए गए संसाधनों और नवाचारों के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

सुरक्षा और प्रबंध

ग्राम पंचायत क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा और संरक्षा की नैतिक दायित्व का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वाहन करने के लिए यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

डिजिटल ग्राम

डिजिटल इंडिया के मुहीम के तहत अपने पंचायत क्षेत्र के प्रत्येक गांव में सार्वजनिक तौर पर हर व्यक्ति के लिए डिजिटल संसाधनों की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए यह सम्मान दिया जाएगा।

ग्राम का सर्वांगीर्ण विकास

अपने ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देने वाले सरपंच को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

सरपंचों का नामांकन कैसे करें?

इस अभियान में अपने ग्राम के सरपंच को उसके बेहतर कार्यों के लिए सम्मान दिलाने के लिए उनका नामांकन कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा;

1. सबसे पहले सर्वश्रेष्ठ सरपंच की वेबसाइट पर जाइए।

2. अब वहां पर नामांकन भरने के लिए दिए गए विकल्प का चयन कीजिए।

3. इस के बाद नामांकन का फॉर्म खुलेगा और उसमें सरपंच के बारे में मांगी गई सभी जानकारियों को सही से भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *