Uttarakhand Corona Update: 24 घंटे में नौ नए संक्रमित मरीज मिले, 32 पहुंची एक्टिव केस की संख्या

[ad_1]

कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : Pixabay

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ने लगा है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के नौ मरीज मिले हैं। अब राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 32 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को सामने आए नौ मामलों में देहरादून के छह, उत्तरकाशी के दो और नैनीताल का एक मरीज शामिल है। जबकि इस दौरान दो कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं।

Uttarakhand Corona Update: जीनोम सीक्वेंसिंग की तैयारी…किस वैरिएंट के मिल रहे मरीज, तलाशेगा स्वास्थ्य विभाग

अब कुल 32 कोरोना संक्रमितों में देहरादून के 19, हरिद्वार के छह, नैनीताल के दो, पौड़ी का एक और उत्तरकाशी के चार मरीज शामिल हैं। वहीं मंगलवार को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन के 28 सत्र चले, जिनमें 232 लोगों को वैक्सीन दी गई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *