Delhi: आईपी कॉलेज में फेस्ट के दौरान हंगामा, एंट्री को लेकर विवाद, कई छात्र जख्मी, हिरासत में लिए गए सात लोग

[ad_1]

आईपी कॉलेज में फेस्ट के दौरान हंगामा

आईपी कॉलेज में फेस्ट के दौरान हंगामा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के आईपी कॉलेज में मंगलवार को फेस्ट के दौरान एंट्री करने को लेकर खूब बवाल हुआ। छात्रों की भीड़ अचाक कॉलेज के गेट पर इकट्ठा हो गई और अंदर घुसने का प्रयास करने लगी। धक्की-मुक्की में कई छात्र एक-दूसरे के नीचे दबकर चोटिल हो गए। बात बढ़ी तो कॉलेज प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सख्ती बरतकर भीड़ को नियंत्रित किया। घायल छात्रों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। छात्राओं ने आरोप लगाए के कुछ छात्र कॉलेज की दीवार फांदकर भी अंदर दाखिल हुए। घर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए सरकारी आदेश के उल्लंघन और लापरवाही बरतने की वजह से चोट लगने का मामला दर्ज कर लिया है।

 

फिलहाल मामले में सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। सिविल लाइंस थाना पुलिस सीसीटीवी कैमरों के अलावा वीडियो से मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छात्राओं और आयोजकों के बयान लिये जा रहे हैं। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस के मुताबिक आईपी कॉलेज में मंगलवार को ‘श्रुति’ नाम से फेस्ट का आयोजन किया जा रहा था। उसमें असीस कौर नामक आर्टिस्ट को अपनी प्रस्तुति देना था। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 बजे से रात आठ बजे के बीच होना था। कॉलेज में खासी भीड़ भी थी। इस दौरान दोपहर करीब 3.00 बजे अचानक छात्रों की भीड़ गेट पर इकट्ठा हो गई।

अंदर दाखिल होने के लिए खूब धक्का-मुक्की होने लगी। कई छात्र इसमें गिरकर जख्मी हो गई। वहीं कुछ छात्रों के दीवार फांदकर दाखिल होने की सूचना भी मिली। खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रित की। घायल छात्रों को अस्पताल भेजकर हंगामा करने वाले सात लोगों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस उपायुक्त का कहना है कि जरूरत से ज्यादा भीड़ बढ़ने की वजह से हादसा हुआ। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया ट्वीट 

दिल्ली यूनिवर्सिटी के IP कॉलेज के फ़ेस्ट में कुछ लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की गई है। पहले भी कॉलेज फेस्ट में छेड़छाड़ की घटनाएँ सामने आई हैं। ऐसे लफ़ंगों को जेल में डालना चाहिए। मैं दिल्ली पुलिस को कड़ी कार्यवाही के लिए नोटिस इशू कर रही हूँ।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *