Toll-Tax Hike: दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर सफर होगा महंगा, एक अप्रैल से ज्यादा लगेगा टोल टैक्स

[ad_1]

डाफी में बना नया टोल प्लाजा

डाफी में बना नया टोल प्लाजा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक अप्रैल से टोल टैक्स बढ़ जाएगा। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करना महंगा हो जाएगा। विभिन्न श्रेणी के वाहनों को पांच से 15 प्रतिशत तक अधिक शुल्क देना पड़ेगा। कार, जीप और हल्के वाहन से गुजरते वक्त हर टोल पर पांच रुपये अधिक चुकाने होंगे। भारी वाहनों को 10 से 15 तक अतिरिक्त देने होंगे। दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर भदोही जिले में स्थित लाला नगर टोल प्लाजा से गुजरने वाले छोटे-बड़े वाहनों के लिए प्राधिकरण ने अलग-अलग रेट लिस्ट जारी की है।

कार व हल्के वाहन के लिए पहले से जहां 210 रुपये देने होते थे, अब उन्हें 220 रुपये टैक्स चुकाना होगा। इसी तरह लोकल पास फीस को 15 रुपये बढ़ाकर 330 रुपये प्रति महीने का कर दिया गया है। इसके साथ ही हल्के कामर्शियल वाहनों पर 340 की जगह 360, दो एक्सेल के बस और ट्रक का 715 की जगह 750 देना होगा। 

 तीन एक्सेल के कामर्शियल वाहनों पर 780 की जगह 820, चार और छ: एक्सेल के वाहनों का 1120 की जगह 1180 और 7 एक्सेल और उससे अधिक के वाहनों का 1365 की जगह 1435 रुपये एक तरफ की यात्रा का टोल देना होगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *