[ad_1]

कपसेठी रेलवे स्टेशन की घटना
विस्तार
वाराणसी के कपसेठी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के सामने कूदकर एक युवक ने खुदकुशी कर ली। सूचना के कई घंटे बाद मौके पर पुलिस पहुंची। मृतक के पास से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर उसके परिजनों को सूचना दी। युवक की शिनाख्त रवि शर्मा (27) पुत्र हलचल शर्मा निवासी रसूलहां, धौकालगंज थाना कपसेठी के रूप में हुई।
खुदकुशी के पीछे पत्नी से विवाद होना बताया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर पहुंचे रवि के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। भाई महेंद्र शर्मा ने बताया हमलोग चार भाई हैं। तीसरे नंबर का रवि धौकालगंज बाजार में सैलून चलाता था।
रवि का छोटे भाई की पत्नी से किसी बात को लेकर बुधवार को विवाद हो रहा था। दोनों के विवाद में रवि की पत्नी रिंकी आ कूदी। रवि ने इसका विरोध किया। पत्नी को समझाया कि तुम्हें इन सब से कोई मतलब नहीं है। लेकिन रिंकी ने पति की बात को अनसुना कर दिया और देवरानी को भला-बुरा सुनाती रही।
ये भी पढ़ें: ‘आकांक्षा दुबे को न्याय मिले, समर सिंह को फांसी हो’, अभिनेत्री के गांवों वालों ने लगाई गुहार
[ad_2]
Source link