[ad_1]

ग्रीनलैंड हॉस्पिटल।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में करीम नगर चरगांवा स्थित ग्रीनलैंड हॉस्पिटल से जब्त वैक्सीन मामले में स्वास्थ्य विभाग से बड़ी चूक हुई है। मानक से कम नमूना भेजने की वजह से वैक्सीन की जांच नहीं हो सकी। इस पर ड्रग विभाग ने सीएमओ को पत्र भेजकर पर्याप्त नमूना मांगा है, जिससे कि जांच हो सके और मामले की सही जानकारी मिल सके कि आखिर तीनों मासूमों की मौत का कारण क्या था?
ड्रग इंस्पेक्टर जय सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से वैक्सीन जांच के लिए पत्र मिला था। जिसके बाद अस्पताल से स्वास्थ्य विभाग ने ओरल पोलियो वैक्सीन, हेपेटाइटिस-बी और बीसीजी का वायल जब्त किया था। तीनों वैक्सीन बच्चों को लगाए गए थे। लगने के बाद एक-एक कर तीनों बच्चों की मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में इलाज के दौरान हो गई थी।
इसे भी पढ़ें: गोलघर में जाम, नो वेंडिंग जोन में फड़ लगाने का चढ़ावा सौ रुपये और एक नारियल
स्वास्थ्य विभाग से तीनों वैक्सीन का एक-एक वायल जांच के मिला था, जिसे जांच के लिए उन्हें हिमाचल प्रदेश के कसौली स्थित वैक्सीन जांच केंद्र पर भेजा गया था। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि तीनों वैक्सीन के वायल जांच के लिए कम थे, जिस पर कसौली से पत्र भेजकर जांच के लिए वैक्सीन की पर्याप्त खुराक मांगी है। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दे दी गई है।
[ad_2]
Source link