अमर उजाला और IDA का अभियान: गोरखपुर के 25 दांत के अस्पतालों में हुआ 438 मरीजों का निशुल्क इलाज

[ad_1]

Free treatment of 438 patients in 25 dental hospitals of Gorakhpur

अमर उजाला और IDA का अभियान
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को शहर 25 बड़े दांत के अस्पतालों में एक साथ निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। यहां शहर के जाने-जाने डॉक्टरों ने 438 से अधिक मरीजों को सलाह दी। निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराते हुए कैंसर के प्रति जागरूक भी किया।

आईडीए के अध्यक्ष डॉ. जेएन शुक्ला, सचिव डॉ. एन शर्मा और संयोजक डॉ. अरुण प्रताप मल्ल के मुताबिक, इस तरह का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर शहर के बड़े दांत के अस्पतालों में पहली बार लगाया गया। शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक मरीजों की जांच की गई।

आईडीए के पदाधिकारियों ने भी मरीजों की जांच की। शिविर में आने वाले लोगों को कोरोना टीकाकरण और कैंसर के प्रति भी जागरूक किया गया। सलाह दी गई कि गुटखा और तंबाकू से दूर रहें। पूर्वांचल में सबसे अधिक कैंसर मुंह और गले के ही हैं। बचाव के लिए समय-समय पर मुंह और गले की जांच कराने की बात भी बताई गई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *