पुलिस विभाग में फेरबदल: एसपी ग्रामीण राहुल रूसिया का ट्रांसफर, अरुण कुमार दीक्षित होंगे नए अपर पुलिस अधीक्षक

[ad_1]

Transfer of SP Rural Rahul Russia, Arun Kumar Dixit will be the new Additional Superintendent of Police

आईपीएस के हुए तबादले

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में शनिवार को भी बड़ा फेरबदल देखने को मिला। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले किये हैं। आजमगढ़ में एसपी ग्रामीण के पद पर तैनात राहुल रूसिया का शनिवार को स्थानांतरण हो गया। उनके स्थान पर शासन स्तर से अरुण कुमार दीक्षित को जनपद में नए अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनाती दी गई है।

यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 30 डिप्टी एसपी का तबादला, जानें- वाराणसी के दो डीएसपी को कहां की मिली जिम्मेदारी?

लगभग छह माह पूर्व राहुल रूसिया को आजमगढ़ में एसपी ग्रामीण के पद पर तैनाती गई थी। अब शासन स्तर से उनका स्थानांतरण अपर पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय, उप्र लखनऊ के पद पर किया गया है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उप्र लखनऊ के पद पर तैनात अरुण कुमार दीक्षित को अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनाती की गई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *