Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री आवास योजना में राहुल गांधी को दें घर, वाराणसी के एक वकील ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

[ad_1]

Rahul Gandhi should get house in Pradhan Mantri Awas Yojana lawyer from Varanasi

पीएम मोदी को भेजा गया पत्र
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा सदस्यता खत्म होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। संसद सदस्यता खत्म होने के बाद राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस मिला है। इस पूरे मामले में राजनीतिक खींचतान जारी है। इस बीच वाराणसी के वकील ने पूर्व सांसद राहुल गांधी को प्रधानमंत्री आवास योजना में घर दिलाने की अपील की है। इस बाबत उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखा है।

दरअसल, इस पूरे प्रकरण में कांग्रेस भाजपा पर हमलावर है। कई कांग्रेस नेताओं ने बयान दिया है कि राहुल गांधी के पास अपना निजी मकान नहीं है। उन्हें इतनी जल्दी सरकारी बंगला खाली करने के लिए नोटिस भेजना सरासर गलत है। राहुल गांधी ने भी एक बार चुनावी रैली में कहा था कि उनके पास अपना कोई मकान नहीं है। 

पत्र में क्या लिखा

बनारस कचहरी में अधिवक्ता व भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर मंत्री श्रीपति मिश्र ने पत्र लिखकर राहुल गांधी के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की मांग की है। इस बाबत उन्होंने स्पीड पोस्ट के माध्यम से पीएम मोदी को पत्र भेजा है।

ये भी पढ़ें: ‘मेरा घर Rahul Gandhi जी का घर’: राहुल गांधी के लिए वाराणसी में अजय राय ने लगाई ये नेमप्लेट, बोले- हम साथ हैं

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *