[ad_1]

शिक्षा सलाहकार प्रो. डीपी सिंह
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू के पूर्व कुलपति, यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शिक्षा सलाहकार प्रो. डीपी सिंह ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता सुधारने के लिए रिसर्च इकोसिस्टम तैयार किया जाएगा। रिसर्च सिर्फ पीएचडी करने के लिए नहीं होंगे। शोध ऐसे होंगे जो समाज, देश और विश्व के हित में होंगे। आगे चलकर डाटा बेस भी तैयार किया जाएगा और प्रदेश में शिक्षा की सूरत बदलेगी।
बीएचयू के एलडी गेस्ट हाउस में बातचीत के दौरान शनिवार को यूजीसी के पूर्व चेयरमैन प्रो. सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वन के लिए प्रयास चल रहे हैं। सरकार की मंशा है कि शिक्षा व्यक्तित्व निर्माण का माध्यम होना चाहिए। इसमें बेसिक शिक्षा का सबसे महत्वपूर्ण योगदान है।
आने वाले समय में स्किल्ड लोगों की जरूरत होगी
उन्होंने कहा कि हमें मशीनी लोग नहीं जीवंत लोग तैयार करने हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति की दृष्टि है कि जड़ों से जुड़े हुए वैश्विक नागरिक तैयार हों। भारत को आने वाले समय में ज्ञान की महाशक्ति बनना और ज्ञान के माध्यम से ही हम सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। वर्तमान भारत जिस तरह से विकास कर रहा है आने वाले समय में स्किल्ड लोगों की जरूरत होगी।
[ad_2]
Source link