NHM: 3,572 डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, विशेषज्ञ चिकित्सक भी किए जाएंगे भर्ती

[ad_1]

3572 doctors will be recruited in Uttar Pradesh.

– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए 3,572 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इनमें से 2,382 पदों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती होगी। जबकि शेष 1190 पद संविदा पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जरिए भरे जाएंगे। संविदा चिकित्सकों को अधिकतम पांच लाख रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बतया कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर इलाज देने का प्रयास किया जा रहा है। इसी रणनीति के तहत खाली पदों को भरा जा रहा है। 2,382 विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए साक्षात्कार शुरू हो गए हैं। वहीं, संविदा पर 1190 पदों के लिए करीब 2300 से अधिक चिकित्सकों ने आवेदन किया है।

ये भी पढ़ें – आंगनबाड़ी के 53 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की तैयारी, निदेशालय ने मांगा रिक्त पदों का ब्योरा

ये भी पढ़ें – यूपी को आखिर कब मिलेगा स्थायी डीजीपी? यूपीएससी को नया प्रस्ताव भेजने पर टिकी नजरें

गौरतलब है कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों के छह हजार से अधिक पद खाली हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *