Dehradun: अवैध संबंधों में बाधा बना पति तो हैवान बनी पत्नी, प्रेमी संग मिलकर मार डाला, शव नाले में फेंका

[ad_1]

Dehradun Crime News: Wife Done Husband Murder With Lover in Extra Marital Affair

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून में विवाहेत्तर संबंध में रोड़ा बन रहे पति को महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर मार डाला और शव घर के पास नाले में फेंक दिया। पुलिस ने महिला से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया। हत्या से पहले दोनों ने उसे जमकर शराब पिलाई और नशे की हालत में चुनरी से गला घोंट दिया। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को चंद घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया।

Dehradun: चैनल नहीं चला तो 22 साल की यूट्यूबर ने फांसी लगाकर दे दी जान, परिजनों ने पढ़ाई के लिए था समझाया

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि मक्कावाला के पास नदी में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया। आसपास के लोगों ने उसकी पहचान मोहम्मद अमजद निवासी मक्कावाला के रूप में की।

वह राजमिस्त्री का काम करता था और अपनी पत्नी जैतुन्निशा व तीन बच्चों के साथ किराये के घर में रहता था। उसकी पत्नी को बुलाकर जानकारी ली गई। शुरुआत में ही वह पुलिस को गुमराह करने लगी। आसपास के लोगों ने बताया कि अमजद के घर में हरिद्वार निवासी पिंटू नाम के युवक का आना जाना था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *