Mussoorie Road Accident: इमरजेंसी में आए 28 घायल, स्टाफ की कमी से हुए परेशानी, दून अस्पताल में एक्स-रे करवाने के लिए

[ad_1]

Mussoorie Bus Accident 28 injured in emergency problems due to lack of staff Uttarakhand news in  hindi

मसूरी बस हादसा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दून अस्पताल में रविवार को ओपीडी नहीं थी। मरीजों को सिर्फ इमरजेंसी में इलाज दिया जा रहा था। ऐसे में घायलों को इलाज के लिए दून अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। यहां स्टाफ की कमी के चलते घायलों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। घायल दर्द से कराह रहे थे लेकिन उनका एक्स-रे का नंबर नहीं आ रहा था।

रविवार शाम तक यहां 28 घायल इलाज के लिए आ गए थे। इसमें बच्चे और किशोर समेत कुल नौ घायल हैं। इनकी उम्र दो माह से 18 साल है। जानकारी के मुताबिक अस्पताल में वार्ड ब्वॉय और वार्ड आया की कमी है। ऐसे में घायलों को अटेंड करने वाले स्टाफ नहीं थे। घायल जितेंद्र ने बताया कि इमरजेंसी में एक्स-रे के लिए काफी देर तक इंतजार किया। घायल आंचल ने बताया कि उनके सिर और मुंह पर चोट आई हैं। एक घंटे के इंतजार के बाद इलाज मिल पाया।

ये भी पढ़ें…Mussoorie Bus Accident: देवदूत बने ITBP और SDRF के जवान, डेढ़ घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, ऐसे बचाईं 38 जिंदगियां

 

– एक्स-रे में लगता है समय

दून अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. धनंजय डोभाल ने बताया कि अस्पताल में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध है। इसके अलावा इंटर्न भी इलाज कर रहे हैं। घायलों को इसलिए थोड़ा इंतजार करना पड़ रहा, क्योंकि एक्स-रे होने में समय लगता है। एक्स-रे को देखना होता है कि सही आया है या नहीं। जरूरत होती है तो एक्स-रे दोबारा किया जाता है। सभी का इलाज निशुल्क हो रहा है

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *