Uttarakhand: भारत-चीन सीमा पर शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल, आज घर पहुंचेगा पार्थिव शरीर

[ad_1]

Uttarakhand News Martyr Assistant Commandant tikam Singh dead body will reach dehradun today

असिस्टेंट कमांडेंट टीकम सिंह नेगी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-चीन सीमा पर शहीद हुुए उत्तराखंड के आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर तैनात रहे टीकम सिंह नेगी का पार्थिव शरीर आज देहरादून पहुंचेगा। वे देहरादून जिले के सेलाकुई क्षेत्र के रहने वाले थे। हालांकि, उनकी शहादत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

सोमवार को शहादत का समाचार मिलने के बाद उनके गांव राजावाला में मातम का माहौल है। प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके आवास पर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। राजावाला निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार राजेंद्र सिंह नेगी के बेटे टीकम सिंह नेगी (34) आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट थे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *