Gorakhpur News: कार से मोबिल गिरने का झांसा देकर ज्योतिषाचार्य का दो लाख उड़ाया, गहने भी ले गए बदमाश

[ad_1]

astrologer robbed of two lakhs in Gorakhpur

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : Social Media

विस्तार

गोरखपुर जिले में कैंट इलाके के बेतियाहाता चौक के पास कार सवार ज्योतिषाचार्य को झांसा देकर जालसाज दो लाख रुपये, लैपटॉप, दो मोबाइल फोन, गहने, क्रेडिट कार्ड और जरूरी कागजात लेकर फरार हो गए। जालसाजों ने कार से जा रहे ज्योतिषाचार्य को मोबिल गिरने का झांसा देकर रोका था। जैसे ही वह कार से नीचे उतरे, जालसाज कार में रखा कैश और सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच कर रही।

जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ इलाके के निवासी ज्योतिषाचार्य ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि रविवार दोपहर करीब एक बजे वह अपनी कार से लखनऊ जा रहे थे। उनके साथ ड्राइवर भी था। अभी वह बेतियाहाता चौराहे पर पहुंचे ही थे तभी वहां खड़े एक व्यक्ति ने उन्हें इशारा कर रोक लिया।

इसे भी पढ़ें: तीन दिन से लापता किशोरी का नदी में मिला शव, कमर में बंधी थी बालू की बोरी

कार रुकते ही युवकों ने ड्राइवर से कहा, आपकी कार से कूलेंट, मोबिल गिर रहा है। ड्राइवर समेत वह भी कार से उतर गए और गाड़ी चेक करने लगे। लेकिन, कार में कहीं भी मोबिल नहीं गिर रहा था। इस दौरान मौके पर फायदा देख जालसाजों ने कार की पिछली सीट पर रखा कैश और सामान उड़ा दिया।

ज्योतिषाचार्य जब वापस आकर कार में बैठे तो देखे कि सामान गायब है। चेक करने पर रुपये भी गायब मिले। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस के हाथ अहम सुराग लगा है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *