Ballia Crime: किशोर ने तीन साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, रोते-बिलखते आई घर, गिरफ्त में आरोपी

[ad_1]

Ballia Crime Kishore misdeed with a three-year-old girl, came home crying, accused arrested

दुष्कर्म।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बलिया में भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही युवक ने बहला फुसलाकर कर दुष्कर्म किया। इस मामले में दुष्कर्म पीड़िता की मां के तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को न्यायलय भेज दिया। उधर दुष्कर्म पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले गई।

27 मार्च को तीन वर्षीय लड़की घर के सामने खेल रही थी। उसी समय पट्टीदार का 15 वर्षीय लड़का बहला फुसलाकर कर घर के समीप एक मड़ई में ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने रोते बिलखते हुए घर आकर पूरी बात बताई। लोकलाज के डर से मां ने पुलिस में शिकायत नही की। सोमवार को लड़की की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद लिखित सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई। पुलिस ने आरोपी युवक को मंगलवार की सुबह बरौली मंदिर के पास से पकड़ा। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *