[ad_1]

संकट मोचन संगीत समारोह में सोनू निगम
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संकट मोचन संगीत समारोह में इस बार शास्त्रीय संगीत के साथ-साथ बॉलीवुड के कलाकार भी हनुमत दरबार में अपने हाजिरी लगाएंगे। 10 से 16 अप्रैल तक चलने वाले समारोह में जहां बॉलीवुड के कलाकार सोनू निगम अपनी प्रस्तुति देंगे वही जाने माने गजल गायक तलत अजीज के साथ ही पद्म अवॉर्डी शास्त्री संगीत कलाकार कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।संकट मोचन मंदिर के महंत प्रोफेसर विशंभर नाथ मिश्र तुलसी घाट पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अंतिम दिन 16 अप्रैल को सोनू निगम अपनी टीम के साथ प्रस्तुति देंगे। इसके पहले 14 को भजन सम्राट अनूप जलोटा भी मौजूद रहेंगे।
सात दिन में 58 कार्यक्रमों में 180 कलाकार प्रस्तुति देंगे। इसमें जयपुर के उस्ताद मोइनुद्दीन खान और उस्ताद अकरम खान का सारंगी और तबला वादन भी लोगों को सुनने को मिलेगा। कोलकाता से बिलाल खान तबला वादन, संतूर में कोलकाता से तरुण भट्टाचार्य के साथ ही उस्ताद राशिद खान की गायिकी भी होगी।
प्रो.मिश्र ने बताया कि इस बार समारोह में 20 से ज्यादा पदम अवॉर्डी कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। वही हर साल की तरह इस बार मंदिर परिसर में कलाकारों के जीवनी पर आधारित कला वीथिका भी नए सिरे से सजाई जा रही है।
[ad_2]
Source link