Akanksha Dubey: मां मधु दुबे ने की CM Yogi से मांग, मौत की जांच CBI करे, एडीएम सिटी को सौंपा पत्र

[ad_1]

Akanksha Dubey: Mother Madhu Dubey demands from CM Yogi, CBI investigate death, letter submitted to ADM City

आकांक्षा की मां समेत अन्य लोग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत की जांच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीबीआई से कराने की मांग की गई है। इस संबंध में मंगलवार को आकांक्षा की मां मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र एडीएम सिटी को सौंपा। सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में बीते 27 मार्च को आकांक्षा दुबे मृत पड़ी मिली थीं। उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई: गले पर फंदे की इंजरी मिली और…,सारनाथ के एसीपी ने किया बड़ा खुलासा!

अधिवक्ता शशांक शेखर मिश्र ने कहा कि एक साजिश के तहत आकांक्षा की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी समर सिंह और संजय सिंह का आठ दिन बाद भी पुलिस पता नहीं लगा सकी। पुलिस की सारी कार्रवाई दबिश तक ही सीमित है।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *