BHU Hospital: नवजात बच्चे की मौत पर हंगामा, अस्पताल का मुख्य द्वार किया बंद, इलाज में लापरवाही का आरोप

[ad_1]

BHU Hospital Uproar over the death of a newborn, the main gate of the hospital closed

नवजात बच्चे की मौत पर हंगामा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू अस्पताल में मंगलवार को मासूम की मौत से नाराज परिजनों ने हंगामा किया। 30 मिनट तक अस्पताल का मुख्य द्वार बंद रखा। इसके चलते अस्पताल से बाहर जाने और अंदर आने वालों को दिक्कत हुई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। हालांकि, प्रॉक्टोरियल बोर्ड के मान-मनौव्वल के बाद परिजन शांत हो गए।

यह भी पढ़ें- वाराणसी में बदमाशों के हौसले बुलंद: घर के बाहर सफाई कर रही महिला की चेन छीनकर भागे, दो घटनाओं से दहशत में लोग

बीमारी के बाद 40 दिन के बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाल रोग विभाग में इलाज चल रहा था। इस बीच भीटी वाराणसी निवासी बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के पिता रामेश्वर यादव का आरोप था कि उसे 24 मार्च को भर्ती कराया था। चार अप्रैल को सुबह उसकी मौत की जानकारी दी गई। पूछने पर सही कारण भी नहीं बताया गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *