[ad_1]

बर्थडे पार्टी में बार बालाओं के साथ पिस्टल लहराते हुए युवक (Photo Credit: News State Bihar Jharkhand)
Motihari:
मोतिहारी में भोजपुरी गाने पर कट्टा लहराने का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है, आये दिन इस तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ताजा मामला शिकारगंज थाना क्षेत्र के सिरौना गांव से आया है, जहां बर्थडे पार्टी में बारबालाओं के साथ पिस्टल लहराते हुए युवकों का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद शिकारगंज पुलिस पिस्टल के साथ दिख रहे युवकों की तलाश शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि चिरैया प्रखंड के सिरौना गांव के जवाहिर साह के पुत्र का बर्थडे पार्टी था, बेटे के बर्थडे पार्टी में शामिल होने वाले लोगों के मनोरंजन के लिए बार बालाओं को भी बुलाया गया था.
बंद कमरे में पार्टी चल रही थी, इसी बीच भोजपुरी गानों पर युवक खुद को रोक नहीं सके और डांस करते हुए किसी ने कट्टा निकाला तो किसी ने पिस्टल निकाल डांस करने लगे. वहीं मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पुलिस वीडियो में दिख रहे युवकों की तलाश शुरू कर दी है. शिकारगंज थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि एक बर्थडे पार्टी में हथियार लहराने का वीडियो वायरल हो रहा है, जो दो-तीन दिन पुराना है. वीडियो मिलने के बाद उसका सत्यापन किया गया है, जो कि सिरौना गांव के जवाहिर साह के पुत्र के बर्थडे पार्टी का है. बताया जा रहा है कि जवाहिर के ससुराल से कुछ युवक आया था, उन्हीं के द्वारा हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है.
रिपोर्टर- रंजीत कुमार
First Published : 23 Sep 2022, 04:37:02 PM
For all the Latest States News, Bihar News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.
[ad_2]
Source link