Kedarnath Heli Service: आठ अप्रैल से IRCTC शुरू करेगा टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग, यहां कर सकेंगे अप्लाई

[ad_1]

Chardham Yatra 2023: Kedarnath Heli Service tickets Online booking start from 8 April By IRCTC

केदारनाथ में उड़ान भरता हेलीकॉप्टर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग आठ अप्रैल से शुरू की जाएगी। आईआरसीटीसी की ओर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग पोर्टल का ट्रायल किया जा रहा है। 90 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम से होगी, जबकि इमरजेंसी कोटे के तहत 10 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग ऑफलाइन की जाएगी।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के सीईओ सी. रविशंकर ने बताया कि पहले पांच अप्रैल को केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग शुरू करने की तैयारी थी, लेकिन ट्रायल में कुछ तकनीकी दिक्कत आने से अब आठ अप्रैल से ऑनलाइन बुकिंग शुरू की जाएगी।

Hemkund Sahib: श्रद्धालुओं के लिए 20 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू

क्यूआर कोड को स्कैन करने के बाद ही मिलेगी हेलीपैड पर एंट्री

टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए इस बार बुकिंग सिस्टम को पारदर्शी बनाया गया है। बिना टिकट के किसी हेलीपैड में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। हेलीपैड के प्रवेश स्थान पर टिकट में क्यूआर कोड को स्कैन करने के बाद ही यात्री को जाने की अनुमति होगी।

सरकार की ओर से टिकट रद्द हुआ तो पूरा पैसा मिलेगा वापस 

रविशंकर ने बताया कि टिकट रद्द करने और किराया वापसी के लिए नियमावली बनाई गई है, जो यात्री हेली सेवा का टिकट रद्द करते हैं, तो उन्हें भुगतान भी ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा। मौसम खराब होने या तकनीकी कारणों से हेली सेवा रद्द होने पर यात्रियों को पूरा किराया वापस किया जाएगा। इस बार मौसम खराब होने पर बैकलॉग की व्यवस्था नहीं होगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *