[ad_1]

प्रस्थान हाल में लगाई गई अद्भुत कांच के शिवलिंग वाली पेटिंग
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मनाई गई म्यूरल पेंटिंग का बुधवार को बीएचयू के कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने लोकार्पण किया। एयरपोर्ट की दीवार पर कलात्मक शिवलिंग की म्यूरल पेंटिंग जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्दनेजर बनाई गई है। 25-30 फीट की इस कलाकृति को बीएचयू दृश्य कला संकाय के सहायक प्राध्यापक सुरेश के नायर और उनकी टीम ने बनाया है।
यह भी पढ़ें- काशी में यूपी के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र: बाबा के किए दर्शन, G20 की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
कुलपति प्रो. एसके जैन ने डॉ. नायर और विद्यार्थियों की सराहना की। कहा कि एयरपोर्ट पर बनी ये पेंटिंग उनकी प्रतिबद्धता और लगन को भी प्रतिबिंबित कर रही है और बीएचयू की प्रतिष्ठा को भी बढ़ा रही है। एयरपोर्ट निदेशक डॉ. आर्यमा सान्याल ने कुलपति का आभार व्यक्त किया। साथ ही सुरेश नायर को सम्मान पत्र व उनकी टीम को प्रशस्ति पत्र दिया। संचालन डॉ. प्रज्ञा शुक्ला ने किया। संवाद
[ad_2]
Source link