Uttarakhand Weather: बारिश-ओलावृष्टि का कहर, 7403 हेक्टेयर पर फसलों को 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान

[ad_1]

Uttarakhand Weather: Rainfall and hailstorm destroy more than 33 percent damage to crops on 7403 hectares

उत्तराखंड में ओलावृष्टि
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि से रबी और बागवानी फसलों को 35617 हेक्टेयर भूमि पर नुकसान का आकलन किया गया। इसमें 7403 हेक्टेयर भूमि पर फसलों को 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ है। ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार, नैनीताल और देहरादून जिले में ज्यादा नुकसान हुआ है। नैनीताल जिले में सब्जी फसलों को 50 प्रतिशत अधिक क्षति पहुंची है।

बृहस्पतिवार को कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की समीक्षा की। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों से जिला वार नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीघ्र कार्रवाई कर प्रभावित किसानों शीघ्र ही फसलों के नुकसान का मुआवजा दिया जाए।

Uttarakhand: दोपहर बाद बदला मौसम, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम में हुई बर्फबारी, निचले इलाकों में चली आंधी

कृषि मंत्री ने बताया कि प्रारंभिक सर्वे क आधार पर प्रदेश में बारिश और अतिवृष्टि से 35618 हेक्टेयर भूमि पर फसलों को नुकसान हुआ है। प्रदेश में 8.22 लाख से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शामिल किया गया।

औद्यानिक फसलों के लिए मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत 71537 किसानों का फसल का बीमा किया गया। आपदा के मानकों के अनुसार 33 प्रतिशत से अधिक क्षति का 7403 हेक्टेयर में हुई है। इसमें 6468 हेक्टेयर सिंचित और 435 हेक्टेयर गैर असिंचित क्षेत्र है। 500 हेक्टेयर में बागवानी फसलों को नुकसान हुआ है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *