Akanksha Dubey: आकांक्षा दुबे की तेरहवीं आज, समर सिंह की गिरफ्तारी पर मां बोलीं- सजा दिलाने तक लड़ेंगे लड़ाई

[ad_1]

Akanksha Dubey death case he mother said on Samar Singh arrest we  fight till punishment

समर सिंह को मेडिकल के लिए ले जाती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की आज तेरहवीं है। उनकी मौत के मामले में आरोपी समर सिंह को पुलिस ने आज ही गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी संजय सिंह अभी भी फरार है। आकांक्षा की तेरहवीं की तैयारियों की बीच समर सिंह की गिरफ्तारी से यह प्रकरण फिर से सुर्खियों में आ गया।

आकांक्षा की मां मधु दुबे को न्याय की आस जगी है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए, तब ही उन्हें चैन मिलेगा। मधु दुबे ने कहा कि समर और संजय सिंह को सजा दिलाने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। वहीं आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि न्याय की लड़ाई में यह पहला कदम है।

हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश

हम लोग आकांक्षी की हत्या की लड़ाई लड़ते रहेंगे। जबतक कि पुलिस के द्वारा लिखी गई एफआईआर नहीं बदली जाती। सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में बीते 26 मार्च को आकांक्षा दुबे मृत पड़ी मिली थीं। उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिवक्ता शशांक शेखर मिश्र ने कहा कि आकांक्षा की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। 

ये भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे केस में आरोपी समर सिंह को पुलिस ने ढूंढ निकाला, मिल सकते हैं इन अनसुलझे सवालों के जवाब

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *