[ad_1]

अमर उजाला फाउंडेशन का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आवास विकास कॉलोनी सासनी गेट स्थित आशा बेबी क्लीनिक में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगा, जिसमें 45 बच्चों की सेहत जांची गई। शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित शिविर में जो बच्चे आए, उनमें सर्दी, खांसी और बुखार की समस्या थी।
डॉ. अभिषेक शर्मा ने बताया कि मौसम के बदलाव की वजह से बच्चे बीमार हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित हैं। उन्होंने अभिभावकों को सलाह दी कि बच्चों को बदलते मौसम से बचाएं और समय-समय पर डॉक्टर से सलाह लेते रहें। शिविर में डॉ. नेहा शर्मा, शिप्रा, प्रदीप, हर्वेश, चमन, हर्षदीप का विशेष योगदान रहा।
[ad_2]
Source link