Uttarakhand: बढ़ी सियासी हलचल…कांग्रेस विधायक बेहड़ के भाजपा में जाने की चर्चा के बाद मिलने पहुंचे हरीश रावत

[ad_1]

Uttarakhand Politics News Harish Rawat meet Congress MLA tilakraj Behad after discussion about joining BJP

विधायक तिलकराज बेहड़ से मिलने पहुंचे हरीश रावत
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ से मिलने के बाद उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं शुरू हो गई। जिसके बाद शुक्रवार को विधायक बेहड़ से मिलने पूर्व सीएम व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत भी उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने काफी देर बंद कमरे में एक-दूसरे से बात की। इस दौरान उनके आवास के बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई। इसके बाद प्रेसवार्ता में हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। बेहड़ शेर-ए-तराई हैं। ऐसी चर्चाएं केवल चर्चाएं ही हैं। 

Nainital: अवैध कब्जों पर मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई सख्ती, कहा- राज्य में लैंड जिहाद नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

बता दें कि रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट गुरुवार को विधायक तिलकराज बेहड़ का हाल जानने उनके घर पहुंचे थे। भले ही इसे औपचारिक मुलाकात कहा जा रहा है लेकिन सियासी हलकों में इसके कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। पिछले दिनों जिस तरह बेहड़ ने अपनी पार्टी की ओर से की गई नियुक्तियों पर सवाल उठाए और उनकी पार्टी में भी विरोध हुआ। इससे इन चर्चाओं को बल भी मिल रहा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *