PCS Topper Alok Singh : गांव से निकलकर पहले आईआईटीयन फिर बने एसडीएम, अब कलेक्टरी पर नजर

[ad_1]

PCS Topper Alok Singh: First IITian after leaving the village became SDM, now eye on collectorate

Prayagraj News : आलोक सिंह, पीसीएस टॉपर।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपीपीसीएस के शुक्रवार को आए परिणाम में 13वीं रैंक के साथ सफलता पाने वाले आलोक सिंह शंकरगढ़ के रहने वाले हैं। वह राजापुर स्थित रानी रेवती देवी के छात्र रहे। सफलता किसी खास स्थान या सुविधाओं का मोहताज नहीं होती। बस सही दिशा और ईमानदार प्रयास की जरूरत होती है। शंकरगढ़ के आलोक सिंह ने यह सिद्ध किया है। इसी वर्ष रिटायर होने वाले पिता प्रभाकर सिंह कानूनगो थे तो आलोक उन्हीं तहसीलों में अब एसडीएम होंगे। उन्होंने 13वीं रैंक के साथ पीसीएस-2022 में सफलता हासिल की है।

 

आलोक ने नौवीं तक पढ़ाई कोरांव के गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज से की लेकिन इनकी मेधा को देखते हुए पिता ने 10वीं में शहर के राजापुर स्थित रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में दाखिला करा दिया। आलोेक ने इसी स्कूल से 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास की। 10वीं में जिले की मेरिट लिस्ट में भी शामिल रहे। इंटर के बाद ही उनका आईआईटी गांधीनगर में चयन हो गया और वहां से इलेक्टि्रक इंजीनियरिंग से बीटेक की। इसके बाद 2016 से 2020 तक भारत पेट्रोलियम में नौकरी की, लेकिन प्रशासनिक अफसर बनने की चाहत थी। इसलिए नौकरी छोड़ दी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *