UP: एटा में दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक; दो सगे भाइयों की मौत

[ad_1]

विस्तार

एटा कोतवाली देहात क्षेत्र में हाइवे स्थित गांव छितौनी के पास रविवार तड़के 5:30 मैनपुरी के दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

डिवाइडर से टकराई बाइक 

प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गांव छितौनी के पास बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिसके चलते गांव डगरू थाना कुरावली निवासी मोनू उम्र 25 वर्ष और उसका छोटा भाई गौरव की मौत हुई है। अभी परिजन नहीं आ सके हैं, लेकिन कुछ रिश्तेदार पोस्टमार्टम गृह पर आए। उनसे जानकारी करने पर मालूम हुआ कि दोनों युवक बाइक द्वारा दिल्ली से लौट रहे थे।

ये भी पढ़ें – सीएम योगी तक पहुंची दुखियारी मां की पुकार: करोड़ों की जायदाद, चार जवान बेटे, फिर भी ठिकाना है वृद्धाश्रम

 

तीन साल बाद लौट रहे थे गांव 

बताया गया है कि दोनों भाई करीब तीन साल बाद दिल्ली से गांव लौट रहे थे। रास्ते में ये दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *