Bareilly: जिला पंचायत सदस्य और उनकी पत्नी की मुश्किलें बढ़ीं, युवक की हत्या के मामले में हो सकती है गिरफ्तारी

[ad_1]

Zila Panchayat member and his wife may be arrested for the murder of the youth in Bareilly

विकास सिंह का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना मीरगंज क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी और उनकी पत्नी मंजू यदुवंशी के खिलाफ विकास सिंह नाम के युवक की हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। विकास की मां ने आरोप लगाया है कि पत्नी से विकास के संबंधों से बौखलाए निरंजन ने साजिश के तहत उनके बेटे की हत्या करके शव छुपा दिया है। विकास को तलाश करके हार चुकी पुलिस निरंजन की ससुराल जाकर साक्ष्य जुटा रही है। 

संबंधित खबर- Bareilly: मां के पास आया फोन- तुम्हारे बेटे की हत्या कर दी है; भाजपा के जिला पंचायत सदस्य और पत्नी पर रिपोर्ट

सूत्र बताते हैं कि विकास को वहीं बुलवाकर हत्या की गई है। पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ खेतों में शव की तलाश की पर सुराग नहीं मिला। इस बीच खुद के बेगुनाह होने की दुहाई दे रहे निरंजन यदुवंशी मोबाइल बंदकर अंडर ग्राउंड हो गए हैं। उनकी पत्नी भी लापता हैं। सूत्रों के मुताबिक वह एक नेता की सरपरस्ती में दिल्ली में छिपे हैं। हालांकि जल्द ही पुलिस दंपती को तलाश कर उनकी गिरफ्तारी और चौंकाने वाला खुलासा कर सकती है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *