Hathras News : हाथरस में 17 अप्रैल से मिलेंगे निकाय चुनाव के नामांकन पत्र, 11 को मतदान और 13 मई को होगी मतगणना, तैयारियों में जुटा प्रशासन

[ad_1]

Nomination papers for body elections will be available in Hathras from April 17

यूपी निकाय चुनाव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस नगर निकाय चुनाव को लेकर लंबे समय से निर्वाचन तिथियों को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लग गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय निर्वाचन को लेकर तिथिबार कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यहां जिले में 9 नगर निकायों में 11 मई को मतदान प्रकिया होगी। वहीं 13 मई को मतगणना होगी। आयोग की ओर से अधिसूचना जारी होते ही जिला प्रशासन की ओर से निर्वाचन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया गया है। जिले में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। 

आचार संहिता लागू

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में लंबे से नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से निर्वाचन संबंधी तैयारी की जा रही थीं। राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय निर्वाचन को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग की अधिसूचना के अनुसार जिले में दूसरे चरण में चुनाव होगा। इसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को तेज कर दिया गया है। तिथि वार चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद अफसरों को भी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिले में अधिसूचना जारी होते ही आचार संहिता भी लग गई है। जिले में 11 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी। 

ये है चुनाव कार्यक्रम

जिला मजिस्ट्रेट द्वारा सार्वजनिक सूचना जारी – 16 अप्रैल

निर्वाचन अधिकारी द्वारा सार्वजनिक सूचना जारी – 17 अप्रैल

नाम निर्देशन पत्रों का क्रय व जमा करना – 17 अप्रैल से 20 अप्रैल तक

नाम निदे्रश पत्रों  की संवीक्षा – 25 अप्रैल

अभ्यर्थन की वापसी – 27 अप्रैल

प्रतीक आवंटन – 28 अप्रैल

मतदान – 11 मई 

मतगणना – 13 मई। 

जिले में आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव के संबंध सभी कार्यवाही पूरी कर ली गई है। संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। -अर्चना वर्मा, जिला निर्वाचन अधिकारी, डीएम, हाथरस

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *