Corona Virus: वाराणसी में एक ही दिन में मिले छह कोरोना पॉजिटिव, दुबई से लौटे युवक की रिपोर्ट ने सबको डराया

[ad_1]

Six Corona positives found in a single day in Varanasi, the report of a youth who returned from Dubai scared e

कोरोना की जांच
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुबई से लौटे युवक सहित रविवार को छह कोरोना संक्रमित मिले हैं। दिल्ली से लौटी बीएचयू के चिकित्सा विज्ञान संस्थान में माइक्रोबायोलॉजी विभाग की महिला प्रोफेसर भी संक्रमण की चपेट में आई हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण की जो रिपोर्ट जारी की है, उसके मुताबिक रविवार को छह कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एसएस कन्नौजिया ने बताया कि दुबई में काम करने वाला बड़ागांव का 35 वर्षीय युवक जल्द ही लौटा है। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

यह भी पढ़ें- सपा और भाजपा के बीच जंग तेज: निरहुआ के ट्वीट पर प्रदेश प्रवक्ता का करारा जवाब, ‘जीतकर दंभ में आ गए हैं’

महमूरगंज का 61 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित है। स्वास्तिक टॉवर लंका में रहने वाली 59 वर्षीय महिला प्रोफेसर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मध्यप्रदेश से बीएचयू में बीपीएड का 23 वर्षीय छात्र संक्रमित मिला है। सबको कोरोना प्रोटोकॉल के पालन की सलाह दी गई है। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78 पहुंच गई। इनमें से 46 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। 32 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा भी अब स्वस्थ हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *