Uttarakhand Corona Update: कोरोना के 71 नए मरीज मिले, तीन महीने बाद सामने आए एक दिन में इतने संक्रमित

[ad_1]

Uttarakhand Corona Update: 71 new corona patients found Number of Active patients reached 147

कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड में लगभग तीन माह बाद एक दिन में कोरोना के सर्वाधिक संक्रमित मिले हैं। सोमवार को 11 जिलों में 71 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें देहरादून जिले में सर्वाधिक 44 मामले सामने आए हैं। वर्तमान में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 147 पहुंच गया है।

Uttarakhand: प्रदेश के अस्पतालों में कोविड व्यवस्थाओं को परखने के लिए मॉक ड्रिल, हरिद्वार में हुआ शुरू

प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे के भीतर राज्य में कोरोना के 71 नये मरीज मिले हैं। देहरादून में 44, नैनीताल में 9, अल्मोड़ा में 4, चमोली में 3, पौड़ी में 3, टिहरी में 3, चंपावत, हरिद्वार, उत्तरकाशी, ऊधमसिंह नगर, रुद्रप्रयाग जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। चंपावत व पिथौरागढ़ जिले में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है।

एक जनवरी 2023 से अब तक प्रदेश में कुल 592 संक्रमित मिले। इसमें 439 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। जबकि 6 संक्रमितों की मौत हुई है। वर्तमान में 147 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *