इश्क में पत्नी बनी कातिल: खाने में दी नींद की गोली, फिर प्रेमी और दोस्त संग मिलकर की पति की हत्या

[ad_1]

wife killed husband with lover in gida Gorakhpur

पति की हत्या करने वाली सीतांजली।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में गीडा थाना क्षेत्र के मल्हीपुर गांव में दुबई से कमाकर लौटे रामानंद विश्वकर्मा की हत्या उसकी पत्नी सीतांजली ने प्रेमी साफ्टवेयर इंजीनियर बृजमोहन विश्वकर्मा और उसके दोस्त अभिषेक के साथ मिलकर की थी। आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया।

जांच में पता चला कि सीतांजली ने घरवालों के खाने में नींद की गोली मिलाकर देने के बाद प्रेमी और उसके दोस्त संग मिलकर हत्या कर शव को पोखरे में फेंका था। हत्या में शामिल अभिषेक चौहान फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है।

इसे भी पढ़ें: जातीय संघर्ष के बीच नाबालिग मोहब्बत बनी वजह, हत्या तक पहुंचा गैंगवार

 

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर व एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर घटना का पर्दाफाश किया। एसएसपी ने बताया कि मल्हीपुर निवासी रामानंद विश्वकर्मा की दिसंबर 2020 में चिलुआताल निवासी सीतांजली से शादी हुई थी। शादी के बाद फरवरी 2021 में रामानंद विश्वकर्मा दुबई कमाने चला गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *