[ad_1]

पति की हत्यारी सीतांजली और उसका प्रेमी।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर के गीडा में विदेश से युवक रामानंद हत्याकांड के खुलासे के पीछे पुलिस की सूझबूझ काम आई। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने एसओ मदन मोहन मिश्रा व उनकी टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया था। पुलिस को उसी दिन संदेह हो गया था कि जिस तरह से शव मिला है, डूबने से मौत नहीं हुई। दूसरे मौके पर कोई संघर्ष के निशान भी नहीं थे, जिस वजह से यह भी साफ हो गया कि हत्या पोखरे के पास तो नहीं की गई है। इसके बाद पुलिस ने घर में जांच की।
पुलिस के हाथ सीतांजली की पत्नी की डायरी लग गई, जिसमें उसने पति से खराब रिश्ते का कई जगह जिक्र किया था। उसी डायरी में पुलिस को एक फोटो मिली जिसमें सीतांजली के साथ एक गैर आदमी था, जो उसका पति नहीं है। पुलिस ने फिर छत पर जांच की तो एक टूटा मोबाइल फोन मिला, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इसके बाद कड़ी से कड़ी जोड़कर पुलिस ने घटना का पर्दाफाश किया। टूटा मोबाइल बृजमोहन का था।
इसे भी पढ़ें: इश्क में पत्नी बनी कातिल, खाने में दी नींद की गोली, फिर प्रेमी और दोस्त संग मिलकर की पति की हत्या
घरवाले मान लिए थे डूबने से मौत, पर जांच में पहले से ही लग गई थी पुलिस
घरवालों ने पहले दिन ही शव मिलने के बाद डूबने से मौत मान ली थी। क्योंकि, घर में सभी मौजूद थे, इस वजह से किसी को कोई शक नहीं था। लेकिन, पुलिस को पहले दिन ही शक हो गया था। मौका-ए-वारदात का निरीक्षण के बाद पुलिस को शक था कि इसकी हत्या की गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस को यकीन हो गया।
[ad_2]
Source link