[ad_1]

कैंची धाम में उमड़ी भीड़
– फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
पिछले हफ्ते तीन दिन की छुट्टियों में कैंची धाम में उमड़े श्रद्धालुओं और यातायात व्यवस्था के चरमराने से सबक लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था का नया प्लान बनाया है। यह निर्णय 14 से 16 अप्रैल तक तीन दिन की छुट्टियों को देखते हुए लिया गया है। अब पार्किंग फुल होने पर श्रद्धालुओं को दो किमी पहले ही रोक लिया जाएगा। पर्यटकों को वहां से शटल सेवा के जरिये भेजा जाएगा। तीन जगहों पर बैरियर लगाए जाएंगे। शटल सेवा दो स्थानों से शुरू होगी।
आईजी कुमाऊं डॉ. नीलेश आनंद भरणे और एसएसपी पंकज भट्ट ने बुधवार को कैंची धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं में बदलाव करते हुए नए निर्देश जारी किए हैं। पुलिस के मुताबिक 14 से 16 अप्रैल तक छुट्टियों में कैंची धाम में 40000-50000 श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। शुरुआत में कैंची धाम स्थित पार्किंग में केवल पर्यटकों के वाहन ही पार्क कराए जाएंगे। इसके फुल होने पर दो किमी पहले भवाली की ओर सड़क किनारे बैरियर लगाकर खाली जगह पर वाहनों को पार्क कराया जाएगा। इसके बाद यहां से पर्यटकों को धाम तक पैदल यात्रा करनी होगी।
Chardham Yatra 2023: यात्रा में लगेंगे 4984 वाहन, जाम लगने पर लागू किया जाएगा वैकल्पिक ट्रैफिक प्लान
यहां की पार्किंग फुल होने पर नगर पालिका रामलीला मैदान के पास बैरियर लगाकर भीमताल की ओर से कैंची धाम आने वाले पर्यटकों के वाहनों को रामलीला ग्राउंड में पार्क कराया जाएगा। इस स्थान पर पुलिस ने शटल सेवा की व्यवस्था की है। वहीं नैनीताल और ज्योलीकोट की ओर से कैंचीधाम आने वाले वाहनों को भवाली सैनीटोरियम के पास पार्क कर शटल सेवा से कैंची धाम भेजा जाएगा। एसएसपी ने बताया कि नैनीताल की पार्किंग फुल होने पर रूसी बाईपास 1 और 2 शुरू कर दिया जाएगा। दोनों मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। बृहस्पतिवार को कैंची धाम में होने वाली पुलिस और प्रशासन की बैठक में अंतिम स्वीकृत भी मिल जाएगी।
फिलहाल यह व्यवस्था 14 से 16 अप्रैल के लिए लागू होनी है। यदि प्रयोग सफल रहा तो उसे आगे भी जारी रखा जाएगा।
-डॉ. नीलेश आनंद भरणे-आईजी कुमाऊं
[ad_2]
Source link