DBRAU 88th Convocation: दीक्षांत समारोह में पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन, मेडल देने से पहले जल भरो अभियान की शुरुआत

[ad_1]

Governor Anandiben reached DBRAU 88th Convocation in agra

दीक्षांत समारोह में जल भरो प्रकल्प का शुभारंभ करतीं राज्यपाल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 88वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंच गई हैं। वे यहां पर मेधावियों को मेडल देंगी। राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में सबसे पहले जल भरो अभियान की शुरुआत की। उन्होंने मटके में जल डाला। इसके बाद कुलपति प्रो. आशुरानी और रजिस्ट्रार ने भी जल डाला।

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 88वां दीक्षांत समारोह खंदारी परिसर स्थित शिवाजी दीक्षांत मंडपम में शुरू हो गया है। इसमें पदकों के साथ 82 छात्र-छात्राओं की मेधा चमकेगी। एफएच मेडिकल कॉलेज की हुमा जाफर को सर्वाधिक 11 पदक मिलेंगे। कुल 123 पदक दिए जाएंगे। 

इसके बाद कुलपति आवास से दीक्षांत समारोह की शोभायात्रा निकाली गई।एनसीसी की 70 एनसीसी कैडेट्स ने कुलाधिपति को सलामी दी। शोभायात्रा में यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल का घोष दल भी शामिल हुआ। शोभायात्रा शिवाजी मंडपम पहुंचीं। इसके बाद राष्ट्रगीत और विश्वविद्यालय के कुलगीत का गायन किया गया। जिसके बाद 88वें दीक्षांत समारोह को शुरू कराने की घोषणा की गई।इस दौरान जल भरो अभियान की शुरुआत भी की गई। जल की जीवन में महत्ता को गीत के माध्यम से समझाया गया। इसके बाद डिग्रियां व पदक दिए जाने शुरू हुए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *