[ad_1]

Prayagraj News : अतीक और अशरफ।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बृहस्पतिवार रात 10 बजे नैनी जेल से अतीक और अशरफ को कस्टडी में लेकर निकली धूमनगंज पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यहां करीब आठ बजे प्रिजन वैन के साथ पहुंची थी। दो घंटे की कागजी कार्रवाई चली। अतीक व अशरफ की अलग-अलग बैरक होने के कारण उन्हें गेट तक पहुंचने में 20 मिनट से अधिक का समय लगा। पहले अशरफ को बैरक से निकालकर वैन में बैठाया गया, फिर अतीक को। कुछ देर के लिए मैदान में वैन खड़ी रही। कहां ले जाना है, इसकी सूचना देने के साथ पुलिस इन्हें लेकर चली गई। इस दौरान एसीपी करछना की अगुवाई में कई थानों की पुलिस तैनात रही।
[ad_2]
Source link