Chardham yatra 2023: तीन तरीके से होगा तीर्थयात्रियों के पंजीकरण का सत्यापन, पढ़ें जरूरी जानकारी

[ad_1]

Chardham yatra 2023: Verification of pilgrims registration will be done in three ways

चारधाम यात्रा
– फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के पंजीकरण का तीन तरीके से सत्यापन होगा। यात्री रिस्ट बैंड, फिजिकल पंजीकरण की कॉपी या मोबाइल पर पंजीकरण क्यूआर कोड स्कैन कर सत्यापन करा सकेंगे।

बृहस्पतिवार को समीक्षा बैठक के दौरान पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार के सामने इस संबंध में पूरी जानकारी दी। कहा, यमुनोत्री के लिए बड़कोट, गंगोत्री के लिए हिना, केदारनाथ के लिए सोनप्रयाग और बदरीनाथ के लिए पांडुकेश्वर में स्कैनर मशीनें लगाई जाएंगी।

Baisakhi 2023: हरिद्वार में स्नान पर्व के लिए कोविड SOP जारी, श्रद्धालुओं और आम लोगों के लिए ये हैं निर्देश

ऑनलाइन या ऑफलाइन पंजीकरण कराने के बाद यात्रियों को रिस्ट बैंड, फिजिकल पंजीकरण की कॉपी या मोबाइल पर पंजीकरण क्यूआर कोड मिलेगा। मशीनों में क्यूआर कोड स्कैन कर सत्यापन होगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *