Varanasi: लोहता में 114 किलो गांजा संग तीन तस्कर गिरफ्तार, तीन थानों की पुलिस ने मारा छापा

[ad_1]

Three smugglers arrested with 114 kg ganja in Lohta varanasi police raid

पुलिस की गिरफ्त में गांजा तस्कर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के छोटी कोईरान स्थित एक मकान में तीन थानों की संयुक्त टीम ने छापा मारकर गुरुवार देर रात 114 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो चकमा देकर भागने में सफल रहे।

गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान कुशवाहा नगर के सत्यम मौर्या व ओमप्रकाश मौर्या और मिर्जापुर जिले के कछवा थाना के जमुआ निवासी राहुल जायसवाल के रूप में हुई है। प्रकरण में पुलिस को सन्नी जायसवाल और संजय जायसवाल की तलाश है। गिरफ्त में आए तीनों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

वरुणा जोन के एडीसीपी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि गुरुवार को एसीपी रोहनिया विदुष कुमार सक्सेना और एसीपी कैंट डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी लोहता क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान सूचना मिली कि छोटी कोईरान में एक मकान में बिहार से गांजा की खेप लाकर रखी गई है। इसे क्षेत्र में खपाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: असद के एनकाउंटर पर शहीद गनर का परिवार खुश, पिता बोले- अतीक अंसारी का पूरी तरह से हो खात्मा

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *