Chardham Yatra 2023: परिवहन कारोबारियों को 31 मई तक जीपीएस डिवाइस से छूट, इसके बाद होंगे ट्रिप कार्ड निरस्त

[ad_1]

Chardham Yatra 2023 Transport traders exempted from GPS devices till May 31 Uttarakhand news in hindi

चारधाम यात्रा में जाते वाहन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा पर चलने वाले उत्तराखंड के वाहनों को ग्रीन कार्ड बनवाने में फिलहाल जीपीएस डिवाइस की अनिवार्यता से छूट दे दी गई है। साथ ही परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने चेताया है कि अगर 31 मई तक वाहनों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) नहीं लगवाई तो इसके बाद बनने वाले ट्रिप कार्ड निरस्त कर दिए जाएंगे।

दरअसल, केंद्र सरकार के नियमों के तहत राज्य में सार्वजनिक यातायात वाहनों, टैक्सी, मैक्सी, निजी बस आदि में वीएलटीडी लगाना अनिवार्य है। बुधवार को परिवहन मंत्री चंदन रामदास की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह मुद्दा उठा था, जिसमें परिवहन कारोबारियों ने मांग की थी कि इस बार इस अनिवार्यता से राहत प्रदान की जाए। क्योंकि इस डिवाइस के बिना वाहनों के ग्रीन कार्ड नहीं बन रहे थे।

31 मई तक हर हाल में लगवाए डिवाइस

परिवहन मंत्री ने इस पर अधिकारियों से बातचीत की। मंत्री चंदन रामदास ने विधानसभा स्थित कक्ष में मीडिया से बातचीत में बताया कि फिलहाल सभी उत्तराखंड के वाहनों को इस डिवाइस से 31 मई तक के लिए छूट दे दी गई है। उन्होंने बताया कि सभी को कहा गया है कि वह अपने वाहनों में 31 मई तक हर हाल में डिवाइस लगवा लें।

इसके बाद अगर कोई वाहन बिना डिवाइस मिला तो उसका ट्रिप कार्ड निरस्त करते हुए उसे यात्रा से रोक दिया जाएगा। इस छूट के साथ ही सभी वाहनों के ग्रीन कार्ड बनाने का काम भी शुरू हो गया। ये ग्रीन कार्ड छह माह तक के लिए वैध होंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *